ऋषभ पंत के साथ आज शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह बड़ा हादसा हुआ। रुड़की के पास नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झील के मोड़ पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऋषभ के सिर, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। ऋषभ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। क्रिकेटर के फैंस उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं।