फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Legend of Maula Jatt: भारत में कब रिलीज होगी 'मौला जट्ट?' जानें इस मामले में नया अपडेट

Fri, 30 Dec 2022 04:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दर्शकों को अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान की पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' अभी बड़े पर्दे पर देखने के लिए नहीं मिलेगी। 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को लेकर भारत में हो रहे विरोध के बीच अब इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। आईनॉक्स के एक अधिकारी ने कहा है कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मल्टीप्लेक्स चेन के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। फिलहाल, आगे की कोई तारीख साझा नहीं की गई है। पाकिस्तानी फिल्म को 30 दिसंबर को भारत में रिलीज किया जाना था, लेकिन राज ठाकरे की पार्टी समेत कई संगठन इस फिल्म के भारत में रिलीज होने का विरोध कर रहे थे। महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सिनेमाघरों के मालिकों को फिल्म रिलीज न करने की धमकी दी थी।

Payal Rohtagi: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'बिग बॉस' फेम पायल रोहतगी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाई मोटी रकम

 
विज्ञापन

3 of 4
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमाज ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस फिल्म की भारत में रिलीज की तारीख साझा की थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। आईनॉक्स लीजर लिमिटेड के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी राजेंद्र सिंह ज्याला ने बताया था कि यह फिल्म पंजाब और दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी, जहां पंजाबी भाषी लोग हैं।

Bigg Boss 16: 'तुम सबसे कमजोर खिलाड़ी...' सुंबुल से फिर भिड़े शालीन भनोट, 'इमली' ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

4 of 4
अमेय खोपकर - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की सिनेमा शाखा के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने आज ट्वीट किया कि पार्टी द्वारा दी गई चेतावनी के बाद फिल्म की रिलीज रोक दी गई है। उन्होंने कहा, 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' का प्रदर्शन पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।' फवाद खान स्टारर 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 13 अक्तूबर को यह फिल्म पाकिस्तान समेत दुनिया भर में रिलीज हुई। अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है।

Nitin Manmohan Funeral: जिस मोहल्ले में करियर शुरू किया, वहीं आकर पंचतत्व में विलीन हुए नितिन मनमोहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें