फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग मालदीव में इस तरह मजे कर रहीं रिया कपूर, स्वीमिंग पूल से साझा की तस्वीर

Mon, 06 Sep 2021 05:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया कपूर - फोटो : Insatagram- @rheakapoor
लाइमलाइट से दूर रहने वालीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की है।शादी के बाद रिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने लगी हैं। वो अक्सर नई-नई साझा करते हुए दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद रिया कपूर मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंची हैं।  साथ ही वह एक से बढ़कर खूबसूरत तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। अब रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक की है। इसमें वह पूल में तैरती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रिया टू-पीस पहने पूल में एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, फोटो में दूर खड़े उनके पति भी दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया कपूर - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को साझा करते हुए रिया ने लिखा, 'बच्चों को नानी के घर छोड़ दिया है।' रिया द्वारा दिए इस कैप्शन के बाद यूजर्स हैरान हैं कि आखिर रिया कौन से बच्चों की बात कर रही हैं।वहीं, कमेंट में कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि बच्चों से रिया का मतलब उनके पेट डॉग से है।



 
विज्ञापन

3 of 5
रिया कपूर - फोटो : Insatagram- @rheakapoor
रिया कपूर की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका ह्यूमर कमाल है', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'और यह पूरी तरह अलाउड है'। इस फोटो पर रिया के कई जानने वाले लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस और नेटिजन्स भी अपनी बात कहने से भला कहां चूकते हैं। किसी ने लिखा शानदार तो कोई दिल देता नजर आया। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा कमेंट फायर वाले थे, जैसे कि रिया ने इस फोटो से सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी हो।


 

4 of 5
रिया कपूर - फोटो : Insatagram- @rheakapoor
बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी और फैशन दीवा सोनम कपूर की बहन रिया कपूर फिल्मी पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन उन्होंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। रिया ने अपने करियर की शुरुआत 'वेकअप सिड' से की थी। इसमें उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आइशा' को प्रोडयूस किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया कपूर - फोटो : Insatagram- @rheakapoor
रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही एक बेहतरीन फैशन डिजायनर भी हैं। इसके अलावा उन्हें बिजनेस की अच्छी समझ है। रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले 10 सालों से करण बूलानी को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ये एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते फोटो शेयर करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें