फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले जब हम-तुम: कुछ ऐसी थी इन बॉलीवुड जोड़ियों की पहली मुलाकात, जानकर मुस्कुरा देंगे आप

Mon, 06 Sep 2021 04:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय-ट्विंकल, रणबीर-आलिया, शाहरुख-गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुत सी जोड़ियां ऐसे हैं जिन्हें साथ देखकर फैंस को काफी खुशी मिलती है। इन जोड़ियों की प्रेम कहानी भी फैंस को कपल गोल्स देती है। पर्दे पर रोमांस करने वाले इन हीरो हीरोइन की जब असल जिंदगी की मुलाकात की कहानी सामने आती है तो वो और भी दिलचस्प होती है। बॉलीवुड के बहुत से सितारों की प्रेम कहानी काफी शानदार है और उनकी मुलाकात की कहानी तो और भी दिलचस्प है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही मशहूर जोड़ियों की प्रेम कहानी के बारे में।

अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार का नाम वैसे तो बॉलीवुड की कई हीरोइनों संग जुड़ा था लेकिन जब अक्षय ने ट्विंकल को देखा तो पहली नजर में ही उनके दीवाने हो गए थे। दरअसल अक्षय ने पहली बार ट्विंकल को एक फिल्मफेयर शूट में देखा था और पहली ही नजर में वो उनकी अदाओं पर दिल हार गए थे।। इसके बाद अक्षय और ट्विंकल ने कई बार एक दूसरे से मुलाकात की और अक्षय ने शादी का प्रपोजल रख दिया। ट्विंकल उन दिनों फिल्म मेला में काम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म अगर फ्लॉप हो गई तो वो उनसे शादी कर लेंगी। आज अक्षय और ट्विंकल बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका और निक दोनों ही किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हालांकि उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इसके बाद निक ने प्रियंका को मैसेज किया था कि वो उनसे मिलना चाहते हैं इस पर प्रियंका ने कहा था कि, 'ये मैसेज मेरी टीम पढ़ सकती है, आप मुझे टेक्स्ट क्यों नहीं करते'। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और प्रियंका निक एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख-गौरी

शाहरुख पर्दे पर अपने जबरदस्त रोमांस के लिए जाने जाते हैं और इसकी प्रेरणा कहीं ना कहीं उन्हें असल जिंदगी से ही मिली है। दरअसल शाहरुख जब 18 साल के थे तो एक पार्टी में उनकी नजर गौरी पर पड़ी थी। 14 साल की गौरी को देखकर शाहरुख अपनी सुधबुध खो बैठे थे। इसके बाद पंचशीला क्लब में दोनों पहली बार डेट पर मिले थे। शाहरुख और गौरी के धर्म में अंतर था लेकिन उनका प्यार सच्चा था इसलिए परिवार वाले मान गए। उनकी शादी को 30 से भी ज्यादा साल हो चुके हैं।

4 of 6
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ और करीना आज बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक माने जाते हैं। करीना सैफ से काफी छोटी हैं। सैफ करिश्मा के साथ काम करते थे उस वक्त सेट पर करीना आती थीं जहां दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद टशन से पहले दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। धीरे धीरे सैफ और करीना को एहसास हो गया कि ये रिश्ता सिर्फ डेटिंग तक नहीं रह सकता इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। आज दोनों दो प्यारे बेटों के माता पिता है।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और आलिया

रणबीर और आलिया पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करने जा रहे हैं और इसी फिल्म के सेट से दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे शुरू हुए। हालांकि इस सेट पर दोनों की पहली मुलाकात नहीं हुई थी। आलिया और रणबीर की मुलाकात फिल्म ब्लैक के सेट पर हुई थीं जब वो महज 11 साल की थीं और रणबीर संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे। रणबीर आलिया का बचपन से क्रश रहे हैं और आगे सब अच्छा रहता है तो जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone
रणवीर और दीपिका

रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों की शादी भी बेहद शानदार तरीके से हुई थी। दीपिका ने बताया था कि उनकी और रणवीर की पहली मुलाकात यश राज के स्टूडियो में हुई थी। दीपिका को देखते ही रणवीर उन पर लट्टू हो गए थे। उस दौरान वो किसी और डेट कर रहे थे लेकिन दीपिका से उनकी फ्लर्टिंग कम नहीं हो रही थी। धीरे धीरे दीपिका रणवीर के प्यार में घायल हो गईं और दोनों ने शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें