साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद उनकी प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के जीवन में भारी बदलाव आया। अभिनेता की मौत के मामले में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 28 दिन जेल में बिताए। अब हाल ही में एक कार्यक्रम में रिया ने जेल में बिताए अपने दिनों के बारे में खुलकर बात की और अपना अनुभव साझा किया।