फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह केस में रिया के धैर्य की मुरीद हुईं यह साउथ हसीना, अभिनेत्री को बताया 'हीरो'

Sun, 08 Oct 2023 03:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में खुलकर बात की। अब अभिनेत्री को मनोरंजन जगत की हसीनाओं का साथ मिलना शुरू हो गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर खुलकर बात की। रिया ने साफ किया कि वह सुशांत को कंट्रोल नहीं कर सकती थीं क्योंकि उनके पास स्वयं का दिमाग था। इसके साथ ही रिया ने संकेत दिया कि अभिनेता अपनी मृत्यु के समय पर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, रिया ने साफ किया कि वह उनकी आत्महत्या का कारण नहीं जानती हैं, क्योंकि उस वक्त तक दोनों का अलगाव हो गया था। रिया की प्रतिक्रिया से साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु बेहद खुश हो उठी हैं। सामंथा ने रिया की तारीफ करते हुए उन्हें 'हीरो' तक कह दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई परेशानी के बारे में खुलकर बात की। रिया अपने ताजा बयान के कारण लाइमलाइट में हैं। जानकारी हो कि सुशांत का जून, 2020 में निधन हो गया था। इसी को लेकर रिया ने साझा किया कि यह उनका परिवार था, जिसने कठिन समय में उनका पूरा साथ दिया। वहीं, रिया के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे देखकर साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु बेहद प्रभावित हुई हैं। अभिनेत्री को रिया की तारीफों के पुल बांधते देखा गया है। 

Joseph meets Rajinikanth: निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ ने रजनीकांत से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
वायरल वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने पिता के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री बता रही हैं कि उनके मीडिया ट्रायल और जेल जाने के बाद पिता ने क्या कहा था। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी पूरी ताकत और लचीलापन मेरे परिवार से आया है। मेरे पिता सेना में थे, मुझे लगता है कि हमारी परवरिश भी सेना जैसी ही हुई है। मुझे याद है जब सब कुछ अपने चरम पर था तो उन्होंने मुझसे कहा था कि सेना में जब हम पर गोली चल रही होती है तो हम लेटकर नहीं जाते। हम खड़े होते हैं और अपने कंधे पर गोली खाते हैं।'

दुखद: प्लास्टिक सर्जरी ने ली एक्ट्रेस जैकलिन कैरीरी की जान, 48 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया ने दोस्त शिबानी दांडेकर की भी सराहना की, क्योंकि वह तब उनके साथ खड़ी थीं, जब कोई भी उनके साथ नहीं था। उन्होंने आगे कहा, 'अगर मेरी मां, पापा, मेरा भाई और मेरी दोस्त निधि न होती तो आज मैं यहां नहीं होती। मेरी कुछ अन्य दोस्त शिबानी दांडेकर, अनीशा, मेरी कुछ गर्लफ्रेंड्स मेरे साथ खड़ी रहीं। हम मुट्ठी भर लोग थे और हम अरबों की संख्या में भीड़ का सामना कर रहे थे। हालांकि, मुझे लगता है कि आपको केवल तीन या चार लोगों की जरूरत है जो आप पर भरोसा करते हैं और आपसे प्यार करते हैं। वे विवेक के स्तंभ हैं। तुम अच्छे हो, तुम सुनहरे हो।'

Vivek Agnihotri: शाहरुख खान को भला-बुरा बोलने से पिटी 'द वैक्सीन वॉर'? निर्देशक ने कहा- मर भी जाओगे तो भी...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस क्लिप को अभिनेत्री ने कैप्शन दिया है, 'फौजी की बेटी।' वहीं, सामंथा रुथ प्रभु ने रिया के पोस्ट को री-शेयर करते हुए उनकी तारीफ में लिखा, 'हीरो, रिया चक्रवर्ती।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने लाल हार्ट वाले इमोजी भी जोड़े। सामंथा के अलावा भूमि पेडनेकर भी रिया की तारीफ करती नजर आई हैं। 

Tejas Trailer: 'अब जंग होनी चाहिए...,' पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ घातक मिशन पर कंगना रणौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें