बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए इंडस्ट्री में एक पहचान रखते हैं। कॉमेडी रोल से लेकर विलेन के किरदार तक रितेश ने हर रोल के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले रितेश देखमुख सोशम मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ रील्स बनाते भी नजर आते हैं। रितेश और जेनेलिया की इन वीडियोज को फैंस भी काफी पसंद करते है।
वहीं, अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता रितेश देशमुख ने यह खुलासा किया कि जब भारत में टिकटॉक पर बैन लगाया गया तो उस दौरान उन पर क्या बिती और उन्हें कैसा महसूस हुआ। रितेश ने बताया कि जब देश में टिक टॉक को बैन किया गया तो वह लगभग बेरोजगार हो गए थे। रितेश देशमुख ने अपने इस अनुभव से जुड़ा एक मजेदार किस्सा इंटरव्यू में शेयर किया।