बिग बॉस 15 का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में अब तक सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते और नियमों को तोड़ते हुए नजर आ रहे थे। आज के एपिसोड में बिग बॉस की तरफ से नियमों को तोड़ने पर सभी कंटेस्टेंट्स को सजा दी। बिग बॉस ने पहली सजा देते हुए मुख्य घर को बंद कर दिया और सभी को जंगल में रहने का आदेश दिया, जिसका नतीजा ये हुआ कि, प्रतीक, शमिता, निशांत, जय, तेजस्वी, अकासा और विशाल को जंगल में रहना पड़ा। इतना ही नहीं, इसके बाद घर में मिड वीक एविक्शन भी हुआ।
बिग बॉस की तरफ से घर में दूसरी सजा देते हुए मिड वीक एविक्शन का एलान किया गया। इस दौरान घर में सभी कंटेस्टेंट को उन दो सदस्यों का नाम लेने को कहा गया, जिनका योगदान घर में सबसे कम है। इस दौरान सभी ने डॉनल बिस्ट और विधि पांड्या का नाम लिया, जिसके बाद यह दोनों घर से बेघर हो गईं।