FAROOQ SHEIKH
- फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री में दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी। दोनों ने 'चश्मेबद्दूर', 'किसी से न कहना', 'रंग बिरंगी', 'कथा', 'साथ साथ' और 'एक बार चले आओ' जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया था।फारुख शेख ने सत्यजीत रे, ऋषिकेश मुखर्जी और केतन मेहता जैसे निर्देशकों के साथ काम किया था। हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने के बाद फारुख ने 15 साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी। जब वह फिर से वापस आए तो उन्होंने वर्ष 2009 में आई फिल्म 'लाहौर' में अभिनय करके राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया।