फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: मुंबई के कॉरपोरेट दफ्तरों में पहुंची वैक्सीन, जनता को अभी कोविन पर बुकिंग मिलने का इंतजार

Sun, 30 May 2021 12:12 AM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रिलायंस में लोगों को लगाए गए टीके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी मेगाबजट फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग से पहले यशराज फिल्म्स को भले अब तक अपने कलाकारों व तकनीशियनों के लिए कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म न हो पाया हो, पर मुंबई की तमाम दूसरी फिल्म व टीवी प्रोडक्शन कंपनियों ने सीधे अस्पतालों से संपर्क करके अपने स्टाफ को टीके लगवाने शुरू कर दिए हैं। फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’  की रिलीज की राह तक रही कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के दफ्तर में शनिवार को पहले ही दिन 300 के करीब लोगों ने टीके लगवाए।

यहां भी लगेंगे टीके
नेटफ्लिक्स ने भी सोमवार से अपनी निर्माणाधीन वेब सीरीज व फिल्मों के कलाकारों व तकनीशियनों को टीके लगाने की व्यवस्था अपने दफ्तर में कर ली है। मुंबई प्रेस क्लब ने भी शहर के पत्रकारों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की है जिसके तहत पत्रकारों को पहली डोज प्रेस क्लब अपने खर्चे पर लगवा रहा है। इस बारे में प्रेस क्लब ने अपने सभी सदस्यों को सूचना भी भेज दी है।

लौटने लगे कलाकार
महाराष्ट्र सरकार के राज्य में लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा देने से मुंबई फिल्म जगत के लोग काफी निराश हुए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि जून ने पहले हफ्ते से शूटिंग की अनुमति मिल जाएगी और इसी हिसाब से कलाकारों ने भी मुंबई लौटना शुरू कर दिया है। लेकिन, अब लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ जाने से दिहाड़ी कलाकार, तकनीशियन और कारीगर सबसे ज्यादा परेशान हैं। इन लोगों को मुंबई में कोरोना की वैक्सीन लगवाने में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलायंस में 300 को लगे टीके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंपनियों में टीकाकरण शुरू
लेकिन, शनिवार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार एक दूसरे को फोन करके अलग अलग प्रोडक्शन कंपनियों की जानकारी लेते देखे गए। तमाम फिल्म निर्माण कंपनियों ने अस्पतालों से संपर्क करके अपनी निर्माणाधीन फिल्मों की यूनिट को टीके लगवाने शुरू कर दिए हैं। ये टीके सीधे वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से खरीदे जा रहे हैं और इनमें केंद्र व राज्य सरकारों का कोई हस्तक्षेप नहीं है। कोविशील्ड का ये टीका शनिवार को प्रति व्यक्ति 1200 रुपये के हिसाब से लगाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलायंस में 300 को लगे टीके
रिलायंस समूह के अस्पताल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने कॉरपोरेट दफ्तरों में टीके लगाने की मुहिम शुरू की है। कोई भी कंपनी या सोसाइटी अब अस्पतालों से सीधे संपर्क करके अपने कैंपस में टीकाकरण कैंप लगवा सकती है। शनिवार को रिलायंस एंटरटेनमेंट के दफ्तर में उनके स्टाफ व सहयोगियों को वैक्सीन लगाई गई। जानकारी के मुताबिक पहले दिन करीब 300 लोगों ने यहां टीके लगवाए। कोराना वैक्सीन दफ्तरों में लगाए जाने की जानकारियां और भी कुछ फिल्म निर्माण कंपनियों के दफ्तरों से मिली हैं। यशराज फिल्म्स ने भी टीके खरीदने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें इस दिशा में कामयाबी नहीं मिली है।

4 of 5
रिलायंस ने शुरू किया टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स में सोमवार से टीकाकरण
नेटफ्लिक्स के सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपनी निर्माणाधीन फिल्मों व सीरीज के कलाकारों व तकनीशियनों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था कर ली है। ये वैक्सीन सोमवार से लगनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मुंबई प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों के लिए तीन व चार जून को टीकाकरण की व्यवस्था की है। क्लब के सदस्य पत्रकारों को हजार रुपये की पहली डोज क्लब के खर्चे पर फ्री लगेगी। जो पत्रकार क्लब के सदस्य नहीं है वे भुगतान करके यहां टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीका लगवाते लोग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोविन पर बुकिंग का इंतजार
वहीं, फिल्म व टीवी जगत के तमाम दूसरे कलाकारों व तकनीशियनों से जब इस बारे में बात की गई तो पता चला कि टीका उन्हें ही लग रहा है जो किसी न किसी फिल्म या सीरियल में काम कर रहे हैं। मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर कहती हैं, बिना किसी जान पहचान के आसानी से टीका लग पाना मुश्किल ही है। कोविन पोर्टल पर कितनी भी कोशिश कर लो स्लॉट मिलता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें