सुपरस्टार रवि किशन ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है। इसके साथ ही वह राजनीति में भी अपना सफल करियर बना चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार होने के कारण अभिनेता के अंदर अहंकार आ गया था। इस बात का खुलासा रवि ने खुद किया है। साल 2012 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म थी, जिसमें मनोज बाजपेयी से लेकर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज कलाकार थे। इस फिल्म में रवि को भी रोल ऑफर किया गया था, लेकिन अपने घमंड में चूर होने की वजह से वह इस फिल्म से हाथ धो बैठे।