रवीना टंडन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक आखिरी सवाल दीपिका पादुकोण को लेकर, 25 जनवरी को उनकी फिल्म रिलीज हो रही है ‘फाइटर’ और 26 जनवरी को आपकी सीरीज आ रही है, ‘कर्मा कॉलिंग’, दीपिका की अब तक की तरक्की की वजह आप क्या मानती हैं?
मैं समझती हूं कि ये हमारी जो नई जेनरेशन है, वह बहुत ही मेहनती है। वह किसी चीज को हल्के में नही लेती है। हम लोगों ने जो परिपक्वता 20-25 फिल्में करने के बाद हासिल की थी, उतनी परिवक्वता ये लोग अपनी पांचवीं फिल्म में ही हासिल कर ले रहे हैं। ये लोग फिल्में भी बहुत सोच विचारकर साइन करते हैं। हम लोग तो आंखें मूंदकर फिल्में साइन करते थे। हीरो अच्छा है, निर्देशक अच्छा है, बस साइन कर ली। रोल भी नहीं सुनते थे। ऐसा भी एक समय था जब मैं एक साथ 30 फिल्में कर रही थी। स्टूडियो से स्टूडियो भागते रहते थे और ऐसा लगता था कि 24 घंटे के दिन में 25 घंटे काम कर रहे हैं। बिना आराम किए, बिना सोए, तीन-तीन चार-चार शिफ्टों में काम कर रहे होते थे। तो, आप समझ सकते हैं कि काम को लेकर हमारा कितना ही फोकस हो पाता होगा...।
(इस इंटरव्यू के संपादित अंश अमर उजाला अख़बार के 21 जनवरी 2024 के अंक में प्रकाशित हो चुके हैं।)