'खो गए हम कहां' के बाद अनन्या पांडे अब अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं। वे विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित एक साइबर थ्रिलर में नजर आएंगी, जिसका अस्थायी नाम 'कंट्रोल' है। अब हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब फिल्म निर्माता ने पहली बार उनसे इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए कहा तो वे सदमे में थीं।