बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अब भले ही कम फिल्मों में ही नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। रवीना 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच रवीना एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, इन दिनों रवीना परिवार के साथ मध्य प्रदेश में हैं और वहां वो नेशनल पार्क भी गई थीं जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने साझा की हैं।
अब रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर बांधवगढ़ नेशनल पार्क से तस्वीरें शेयर साझा की हैं, जिसमें वो वहां के दृश्यों को कैमरे में कैद कर रही हैं। साथ ही रवीना ने टाइगर और अन्य जानवरों को लेकर चिंता भी जाहिर की है। रवीना टंडन अपनी बेटियों और पति अनिल ठडानी के साथ उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने गई हैं।