फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री और कंगना ने गांधीजी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 16 Nov 2021 07:57 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रुहान अरशद, कंगना रणौत - फोटो : Social Media
मियां भाई फेम रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में संगीत हराम है। इस बात का अहसास उन्हें हो गया है और इसलिए वह पूरी तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, “आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को रोकूंगा कि ये चीज नहीं करनी चाहिए।” उन्होंने म्यूजिक जर्नी में सहयोग के लिए अपने फैंस का शुक्रिया भी कहा है। अपने वीडियो में रुहान अरशद कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, मैं पूरी तरह से संगीत की दुनिया को छोड़ रहा हूं और अभी से मैं कभी आगे म्यूजिक वीडियो नहीं बनाऊंगा। मुझे पता है कि इस्लाम में संगीत पाप है, मगर मेरा पैशन था, जिसकी वजह से मैं यहां तक आया। आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को इसे करने से रोकूंगा।
 
Miya Bhai: रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री को कहा अलविदा, बोले- अब सिर्फ हलाल काम करूंगा

 
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
शादी हर किसी के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। मनोरंजन जगत में होने वाली अभिनेता और अभिनेत्रियों की शादियां तो कई-कई सालों तक लोगों को याद रह जाती हैं। लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कुछ सितारों ने भी बहुत ही साधारण तरह से शादी की और इन्हीं सितारों में शामिल हैं जय मां वैष्णोदेवी और देवो के देव महादेव में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी और टीवी अभिनेता कुणाल वर्मा। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में कई सितारे धूमधाम से शादी नहीं कर पाए थे। पूजा और कुणाल वर्मा भी बीते साल अप्रैल में धूमधाम से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें अपने सारे प्लान कैंसिल करने पड़े और साधारण तरह से दोनों ने कोर्ट मैरिज की। साल 2020 अक्तूबर में ही पूजा बनर्जी ने बाते को जन्म दिया। हालांकि अब कोविड कम होने के बाद और सब चीजें सामान्य होने के बाद पूजा बनर्जी ने एक बार फिर से धूमधाम से शादी रचाई।
 
कंगना का विवादास्पद पोस्ट: अब गांधीजी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- अपना हीरो समझदारी से चुनिए




 
विज्ञापन

3 of 10
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
किंग खान की बादशाहत के किस्से से हर कोई वाकिफ है। पर्दे पर दशकों से राज कर रहे शाहरुख खान केवल नाम के बादशाह नहीं हैं। बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके अभिनेता के परिवार को नामी गिरामी खानदानों में गिना जाता है। मुंबई में आलीशान बंगला मन्नत हो या गाड़ियों का महंगे से महंगा कलेक्शन, किंग खान की लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है। क्या आप जानते हैं कि मन्नत और चांद पर जमीन के अलावा किंग खान दुबई में एक पूरे द्वीप के भी मालिक हैं। किंग खान अपना जीवन भी किंग साइज जीते हैं और उनके शौक भी उनकी फिल्म की तरह "रईस" होते हैं। दुबई टूरिस्म के ब्रांड एम्बेसडर, शाहरुख खान को साल 2007 में दुबई के पाम जुमेराह में एक निजी द्वीप उपहार के रूप में मिला था।
 
King Khan: दुबई में एक पूरे आइलैंड के मालिक हैं शाहरुख खान, देखने में किसी जन्नत से कम नहीं यह जगह, कीमत करोड़ों में



 

4 of 10
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram
शादी हर किसी के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। मनोरंजन जगत में होने वाली अभिनेता और अभिनेत्रियों की शादियां तो कई-कई सालों तक लोगों को याद रह जाती हैं। लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कुछ सितारों ने भी बहुत ही साधारण तरह से शादी की और इन्हीं सितारों में शामिल हैं जय मां वैष्णोदेवी और देवो के देव महादेव में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी और टीवी अभिनेता कुणाल वर्मा। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में कई सितारे धूमधाम से शादी नहीं कर पाए थे। पूजा और कुणाल वर्मा भी बीते साल अप्रैल में धूमधाम से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें अपने सारे प्लान कैंसिल करने पड़े और साधारण तरह से दोनों ने कोर्ट मैरिज की। साल 2020 अक्तूबर में ही पूजा बनर्जी ने बाते को जन्म दिया। हालांकि अब कोविड कम होने के बाद और सब चीजें सामान्य होने के बाद पूजा बनर्जी ने एक बार फिर से धूमधाम से शादी रचाई।
 
टेलीविजन: बेटे के जन्म के एक साल बाद बाद पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने रचाई शादी, ये सितारे हुए शामिल




 
विज्ञापन

5 of 10
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की थी लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी सामने आती रही। वहीं, आखिर में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुश कर दिया। शादी के बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने एक शानदार रिसेप्शन दिया, जिसमें स्टार्स के अलावा कई राजनेता भी शामिल हुए। राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी सोमवार शाम को हुई। इस दौरान कपल एक साथ बेहद ही सुंदर लग रहा था। राजकुमार ब्लैक सूट और पत्रलेखा गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं। इस खास मौके पर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के गाने पर डांस करते नजर आए।
 
फोटोज: शादी की खुशी में झूमकर नाचे राजकुमार राव, रिसेप्शन में पत्रलेखा ने भी दिया पूरा साथ




 
विज्ञापन

6 of 10
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के साथ युवा, प्रतिभाशाली अभिनेता शरवरी और सिद्धांत चतुर्वेदी इस शुक्रवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर मनोरंजन के हिस्से को कुछ पायदान ऊपर ले जाते हुए दिखाई देंगे। 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड के मेहमान के तौर पर ये कलाकार न केवल मेजबान अमिताभ बच्चन के साथ खेल खेलते हुए दिखाई देंगे, बल्कि विभिन्न व्यक्तिगत अनुभवों को भी सामने रखेंगे। बी-टाउन में अपनी यात्रा के बारे में खुलने से लेकर 'यूपी हिले पटना हिले' पर पैर जमाने तक, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी दर्शकों को अपनी पूरी क्षमता से आकर्षित करते नजर आएंगे। दूसरी ओर, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी कोलकाता के साथ अपना जुड़ाव साझा करते हुए दिखाई देंगे और वे बंगाली व्यंजनों को कितना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, सैफ और रानी भी 12 साल बाद एक साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन रानी, सैफ, सिद्धांत और शरवरी के साथ हिट गीत 'शावा शावा' पर नृत्य करते हुए दिखाई देंगे।
 
KBC 13: अमिताभ बच्चन के शो में पहुंची ‘बंटी-बबली 2’ की टीम, बिग बी के साथ जमकर थिरके स्टार्स

 

 
विज्ञापन

7 of 10
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत से जुड़े स्टार कपल्स शादी रचा रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता राजकुमार राव अपनी लेडीलव पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं और अब आने वाले दिनों में कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन का नाम भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि दोनों दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं और इसके लिए दोनों के घर में तैयारियां भी जोरो-शोरों से हो रही हैं। वहीं, इन सब खबरों के बीच अब अंकिता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी और परिवार पर बात की है। अंकिता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो शादी और प्यार में बहुत ज्यादा यकीन रखती हैं और वह अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं।
 
Wedding: बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी की खबरों के बीच अंकिता लोखंडे का आया बयान, कही ये बात



 

8 of 10
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का अक्सर अपने लाइफ इवेंट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वह भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच अनुष्का ने हाल ही में इंटरनेट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनुष्का पहले की तरह स्लिम और फिट दिखाई दे रही हैं।  सामने आईं इन तस्वीरों में अनुष्का स्विमिंग पूल में मजे करती नजर आ रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के बाद इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पुराने अंदाज में फिर नजर आईं। उनकी इस तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वह इस पर लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया: अनुष्का शर्मा ने स्विमसूट में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, पति विराट कोहली ने ऐसे दी प्रतिक्रिया






 

9 of 10
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को करीब ढाई महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज भी लोग शहनाज गिल और उनकी जोड़ी को पहले की ही तरह चाहते हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी लोगों को बिग बॉस 13 से ही काफी पसंद करते हैं। शहनाज ने तो कई बार सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार भी किया था। हालांकि, दोनों का यह साथ सिर्फ बिग बॉस तक ही सीमित नहीं रहा था इस शो में बाहर आने के बाद भी दोनों कई बार अलग-अलग मौके साथ नजर आते रहे। दोनों की यह जोड़ी फैंस के बीच सिडनाज के नाम से मशहूर थी। दोनों कुछ म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे। हालांकि, सिद्धार्थ के निधन के इतने समय के बाद भी शहनाज गिल अब तक उनकी मौत के गम से बाहर नहीं आ पाई हैं।
 
Sidnaaz: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर फूट- फूटकर रोईं शहनाज गिल, वीडियो देख भावुक हुए फैंस





 
विज्ञापन

10 of 10
शाहरुख खान, पूजा ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को तीसरा समन भी जारी किया जा सकता है। दरअसल, इस मामले में पूजा को पहले दूसरा समन भी जारी किया गया था। जिसके लिए उन्होंने जांच एजेंसी ने थोड़ आर समय मांगा था। मुंबई पुलिस के मुताबिक ड्रग-ऑन-क्रूज जबरन वसूली मामले में अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।  गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग बस्ट मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ एसआईटी जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। इसी मामले में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने तबियत खराब होने का हवाला देकर जांच टीम से समय मांगा था।
 
Drugs Cruise Case: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को जारी हो सकता है तीसरा समन, दूसरे समन के बाद मांगा था समय



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें