जब दीपिका पादुकोण सेट पर काम में व्यस्त थीं, तब रणवीर सिंह फूल और चॉकलेट के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने अभिनेत्री को बेहद प्यारा सरप्राइज दिया। इतना ही नहीं रणवीर ने वहां मौजूद सभी पुरुषों को अपनी पार्टनर को स्पेशल फील कराने को लेकर सलाह भी दी।
रणवीर ने इस खास दिन की झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की। अभिनेता द्वारा साझा की गई तस्वीर में दीपिका अपने कार्यालय में लैपटॉप पर काम करती नजर आ रही हैं। फोटो में दीपिका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है और बालों को बन में बांध रखा है। रणवीर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जब उसे आपकी सालगिरह पर काम करना हो तो आप उसे उसके ऑफिस में सरप्राइज दें..."। रणवीर ने आगे लिखा, "फूलों और चॉकलेट की शक्ति को कभी कम मत समझना। नोट लें और बाद में मुझे धन्यवाद दें...।"