फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन से बदतमीजी के बाद अब रानू मंडल ने मीडिया को दिखाया एटीट्यूड, वीडियो वायरल

Sat, 09 Nov 2019 11:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल की किस्मत ऐसी पल्टी कि वो सोशल मीडिया की स्टार बन गईं। जिसके कानों में उनकी मधुर आवाज पहुचीं वो उनका फैन बन गया। आज उनके लाखों फैन उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। बीते दिनों रानू का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी एक फैन पर बुरी तरह से भड़क गई थीं। अब रानू का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो मीडिया को एटीट्यूड दिखाती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal - फोटो : social media
रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें जब मीडिया उनसे सवाल पूछता है तो वो कुछ खाते हुए उनकी बातों की नजर अंदाज कर देती हैं। उनके चेहरे के हाव भाव बताते हैं कि उन्हें सवालों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
इस वीडियो में रिपोर्टर रानू से उनकी तारीफ करते हुए सवाल पूछती है कि सपने सच होते है, आपको इतने बड़े पैमाने पर सफलता मिली है...  इस बीच रानू पहले तो अपने बैग से निकालकर कुछ खाती हैं और फिर इधर-उधर देखकर कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। इसके बाद रिपोर्टर अपने सवाल को दोबारा पूछती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रानू को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
 

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
इससे पहले रानू का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिख रहा है कि रानू मंडल चारों ओर लोगों से घिरी हुई हैं। रानू कहीं और देख रही होती हैं और एक महिला प्रशंसक आती हैं। यह महिला रानू का हाथ पकड़ती हैं और सेल्फी खिंचवाने को कहती हैं। महिला के हाथ पकड़ते ही रानू मंडल भड़क जाती हैं और महिला को डांटने लगती हैं। वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक से कह रही हैं कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
वीडियो में रानू काफी गुस्से में नजर आ रही हैं जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। रानू महिला प्रशंसक को कह रही हैं कि 'इस तरह से छूने का मतलब क्या है?' हालांकि महिला प्रशंसक रानू की बात का बुरा नहीं मानती हैं और उन्हें समझाने की कोशिश करती है।

शाहरुख ने ममता बनर्जी को किया ऐसा इशारा, स्टेज से बोलीं- कट्टी कर लूंगी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें