फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में शाहरुख ख्नान ने ममता बनर्जी को किया ऐसा इशारा, स्टेज से बोलीं- कट्टी कर लूंगी

Sat, 09 Nov 2019 11:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हो गया। यह समारोह कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में रखा गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत शाहरुख खान, BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली, महेश भट्ट, नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती जैसी कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट का एक वीडियो वायरल जिसमें ममता बनर्जी और शाहरुख मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान के फैन पेज से कई वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हुई नजर आ रही हैं कि शाहरुख खान उनके फेवरेट भाई हैं। उन्होंने अपने दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया है लेकिन इसके बावजूद उनमें किसी भी तरह का घमंड नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
बातों ही बातों में शाहरुख मजाक में इशारा करते हुए ममता बनर्जी से छुट्टी मांगते हैं। वो इशारे में बताते हैं कि वो अब आराम करना चाहते हैं। इस पर दीदी जवाब देते हुए कहती हैं कि अगर आप छुट्टी करेंगे तो मैं आपसे कट्टी कर लूंगी।
 

 

4 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
अपनी स्पीच में बांग्ला सिनेमा की तारीफ करते हुए शाहरुख ने कहा कि श्रेष्ठ फिल्में बंगाल से ही आयी हैं। यह शानदार निर्देशक, कथाकार, साहित्यकार, संगीतकार की धरती है। शाहरुख ने अपनी फिल्म के डायलॉग को नया रूप देते हुए कहा, ‘अम्मीजान कहती थी कि कोई फिल्म फेस्टिवल छोटा या बड़ा नहीं होता, लेकिन केआइएफएफ से सुंदर और प्यारा और कुछ नहीं होता।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI
कार्यक्रम में पहुंचे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि आज ही के दिन बांग्ला सिनेमा के सौ वर्ष पूरे हुए हैं। सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन जैसे बांग्ला फिल्मकारों की वजह से भारतीय सिनेमा आज अपने मुकाम पर खड़ा है।

जब जिया खान आत्महत्या मामले में गिरफ्तार हुए थे सूरज पंचोली, जेल में हो गई थी ऐसी हालत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें