हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल की बेटी सामने आई थी। उनकी बेटी का नाम एलिजाबेथ रॉय है। खबरों की मानें तो एलिजाबेथ रानू मंडल को 10 साल पहले छोड़कर चली गई थीं। रानू के मशहूर होते ही एलिजाबेथ उनसे मिलने पहुंची। ऐसे में सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ की काफी आलोचना हुई। अब एलिजाबेथ ने मां रानू को अकेला छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।