बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी 21 मार्च को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी ने 16 साल की उम्र में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। साथ ही उनकी खरखरी आवाज और डस्की ब्यूटी भी चर्चा का विषय रही। एक के बाद एक रानी ने कई फिल्मों में काम किया और उनका कद लगातार बढ़ता चला गया। गुलाम में आमिर खान के साथ बड़े बजट की फिल्म तो वहीं शाहरुख खान और काजोल के साथ 'कुछ कुछ होता है।'