फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमन बावेजा अपनी पार्टनर साशा रामचंदानी संग लेंगे सात फेरे, प्री-वेडिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल

Sun, 21 Mar 2021 10:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरमन बावेजा की प्री वेडिंग सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम
हरमन बावेजा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह कोलकाता में 21 मार्च को साशा रामचंदानी संग सात फेरे लेंगे। हरमन बावेजा की प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें वह जमकर मस्ती करते नजर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हरमन बावेजा की प्री वेडिंग सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता आमिर अली ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह और हरमन धमाल मचा रहे हैं। वीडियो में आमिर उन पर हल्दी डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल किया- #dostkishaadi #haldi #sashaandherman #indianwedding.
 
विज्ञापन

3 of 5
साशा रामचंदानी और हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य वीडियो संगीत सेरेमनी के दौरान का है। फोटोजर्नलिस्ट विरल भयानी ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। प्रीवेडिंग सेरेमनी के दौरान राज कुंद्रा भी मौजूद रहे। संगीत के कार्यक्रम में राज कुंद्रा ने हरमन संग जमकर डांस किया। हरमन और साशा की शादी में 50-70 लोग शामिल होंगे जिनमें परिवार और करीबी दोस्त ही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में कोई रिसेप्शन नहीं होगा।
 

4 of 5
साशा रामचंदानी और हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
हरमन बावेजा ने पिछले साल दिसंबर के महीने में साशा रामचंदानी के साथ सगाई की थी। हरमन की सगाई की खबर उनकी बहन रोवेना ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, 'साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम तुमसे प्यार करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हरमन, मशहूर निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हैं जिन्होंने 'दिलवाले', 'दिलजले', 'कर्ज', 'मैं ऐसा क्यों हूं' और 'कयामत' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हरमन ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। हरमन ने केवल चार फिल्मों में काम करने के बाद ही अभिनय करियर से दूरी बना ली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें