दिल तो पागल है
ये एक्ट्रेस कर चुकीं थीं फिल्म को रिजेक्ट
निशा के रोल के लिए करिश्मा कपूर से पहले जूही चावला, उर्मिला मातोंडकर, मनीषा कोइराला और काजोल को ऑफर दिया गया था। लेकिन कोई भी माधुरी के साथ काम नहीं करना चाहता था। सब के मन में यही डर था कि माधुरी की वजह से उनका रोल दब जाएगा। फिल्म के हिट होने के बाद मनीषा कोइराला ने स्वीकार किया था कि इस रोल को ठुकराना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।