बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का जन्मदिन 20 अगस्त को होता है। वह इस बार अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनकी उम्र 40 साल से ऊपर है। उनके अलावा इस लिस्ट में सबसे ऊपर मोस्ट बेचलर अभिनेता सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान 53 साल के हो गए हैं लेकिन अब तक कुंवारे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 40 के पार हैं और अब तक कुंवारे हैं।