'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते कई सितारे शरीक होते हैं और यहां ढेर सारी मस्ती करने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कई खुलासे करते हैं। ऐसे में इस बार 'द कपिल शर्मा शो' के ताजा एपिसोड में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी और बिंदू पहुंची। शो में पहुंचकर इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपने फिल्म सफर और जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं।