रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप ने आगे कहा, 'एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी जिसके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, इसके लिए काम करना और इसका हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात है। मुझे उम्मीद है कि मेरी फिल्म के जरिए लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान पाएंगे। लोगों को पता चलेगा कि उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए क्या-क्या बलिदान दिए। लोगों ने उनके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा है। अगर लोग मेरी फिल्म देखेंगे तो लोगों को पता चलेगा कि उनकी गलत छवि दुनिया के सामने पेश की गई है।' इस दौरान उन्होंने स्वतंत्र वीर सावरकर के नाम पर नारे भी लगाए।