फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मालदीव घूमने गए ये सितारे हुए ट्रोलिंग का शिकार, यूजर्स ने जमकर सुनाई थी खरी खोटी

Mon, 26 Apr 2021 10:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर, आलिया, दिशा, टाइगर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारे अक्सर खाली समय में देश-विदेश घूमते नजर आते हैं। वहीं मालदीव तो बॉलीवुड का दूसरा घर बताया जाता है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स को मालदीव में परिवार, दोस्त और लवर्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया है। हालांकि कोरोना काल में जब अपना देश एक बड़े संकट से गुजर रहा है तब इन सितारों का मालदीव जाना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड के दूसरे सितारों ने भी इन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। तो चलिए आपको बताते हैं कौन कौन से सितारे पहुंचे थे मालदीव।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर, दिशा - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी

बॉलीवुड के बागी कपल कहे जाने वाले टाइगर और दिशा भी मालदीव गए थे। कुछ दिनों पहले दिशा पाटनी ने मालदीव वेकेशन से अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं। आम तौर पर टाइगर और दिशा की तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिलता है, लेकिन देश की खराब स्थिति के बीच टाइगर और श्रद्धा का घूमना फैंस को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : yogen shah instagram
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर और आलिया भट्ट दोनो ही सितारे इस साल कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि काफी वक्त क्वारंटीन में रहने के बाद जब दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई तो उन्हें मालदीव जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों के घूमने जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि इन सितारों को देश की स्थिति से कोई मतलब नहीं है।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान

सारा को अक्सर टाइम बिताने के लिए मालदीव जाते देखा गया है। कोरोना काल में भी सैफ और अमृता की लाडली सारा अली खान मालदीव पहुंची थीं। उन्हें अपनी मां अमृता सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा, दिशा, टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्हें न्यूयॉर्क जाते हुए भी स्पॉट किया गया था। इन सितारों के कोरोना के बीच देश छोड़ के जाने पर शोभा डे, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और श्रुति हसन जैसे सितारे ने गलत बताया था। बाकी सेलेब्स का कहना है कि अगर आपको घूमने का मौका मिल भी रहा है तो इसे अपने तक की सीमित रखें, दूसरों को ये दिखाना कि इस मुश्किल की घड़ी में भी आप छुट्टियां मना रहे हैं ये बेहद असंवेदनशील है। वहीं यूजर्स का भी कहना है कि ये सितारे दूसरों को घर में रहने की सलाह देते हैं और मौका देखते ही खुद घूमने निकल जाते हैं। बता दें कि इन दिनों भारत की स्थिति देखते हुए मालदीव, जर्मनी, इटली, सिंगापोर जैसे कई देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें