फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो स्टूडियोज तक पहुंचा धर्मा की निर्माणाधीन फिल्मों का मामला, रंग लाईं वायाकॉम 18 संग जारी बैठकें

Mon, 26 Apr 2021 09:05 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : Social media
फॉक्स स्टार स्टूडियोज के डिज्नी इंडिया में समाहित हो जाने के बाद से एक अदद बड़े निवेशक की निर्माता करण जौहर की तलाश पूरी होती दिख रही है। ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले आपको खबर दी थी कि करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस प्रबंधन की फिल्म निर्माण व वितरण कंपनी वायाकॉम 18 से लगातार बैठकें होती रही हैं। इन बैठकों का नतीजा ये निकला है कि अब इसकी मूल कंपनी जियो स्टूडियोज ने ही धर्मा की फिल्मों के निर्माण अथवा वितरण के इन प्रस्तावों पर विचार करने की बात मान ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : Insatagram- @karanjohar
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों के वितरण में बहुराष्ट्रीय कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रदर्स’ से रुचि लेनी शुरू की थी। धर्मा प्रोडक्शंस की बनाई सात फिल्में वितरित करने के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने करण जौहर की इस कंपनी के साथ मिलकर फिल्में बनाने का फैसला किया और दोनों की साथ मिलकर बनाई गई दो फिल्में ‘कलंक’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इस बीच फॉक्स स्टार स्टूडियोज का अधिग्रहण वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने कर लिया और इस प्रोडक्शन हाउस की सभी निर्माणाधीन फिल्मों को पहले से तय बजट में ही पूरा करने का अल्टीमेटम दे दिया।
विज्ञापन

3 of 5
साजिद नाडियाडवाला, करण जौहर - फोटो : Social media
फॉक्स स्टार स्टूडियोज का प्रबंधन वॉल्ट डिज्नी के पास जाने का सबसे ज्यादा नुकसान करण जौहर और एक अन्य निर्माता साजिद नाडियाडवाला को ही हुआ। करण जौहर के महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ पर इसके बाद से ग्रहण लगा हुआ है। तीन फिल्मों की इस सीरीज को अब धर्मा को एक फिल्म में ही पूरा करना है। साजिद की फिल्म 'तड़प‘ इस स्टूडियोज के साथ संभवत: उनकी आखिरी फिल्म होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज से नाता टूटने के चलते ही करण जौहर की बतौर निर्देशक प्रस्तावित फिल्म ‘तख्त’ भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुकी है। इस फिल्म में निवेश करने का एक मोबाइल कंपनी का वादा है। लेकिन, इस वादे को पूरा करने की कोई मियाद अब तक तय नहीं हो सकी है।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच ताजा खबर ये है कि करण जौहर को शायद अब किसी विदेशी कंपनी की मदद लेने की जरूरत ही न पड़े। निर्माता दिनेश विजन के साथ लगातार फिल्में बनाती रही उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो स्टूडियोज ने करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की प्रस्तावित फिल्मों में रुचि दिखाई है। करण जौहर की टीम पिछले कई महीनों से मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी वायाकॉम 18 से अपनी फिल्मों के वितरण के लिए बात करती रही है। लेकिन, अब ये बातचीत आगे बढ़कर मुकेश अंबानी की मुख्य फिल्म कंपनी जियो स्टूडियोज तक पहुंचने की जानकारी सूत्रों ने दी है। जियो स्टूडियोज ने इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक सूचना तो अभी तक नहीं जारी की है लेकिन वॉयकॉम 18 को मिले सारे फिल्मी प्रस्ताव मंजूरी के लिए जियो स्टूडियोज आने की बात कंपनी ने मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीता साल धर्मा प्रोडक्शंस के लिए ठीक ठाक बीता है। उनकी एक फिल्म ‘भूत-द हॉन्टेड शिप’ थिएटर में और एक फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। अब साल 2021 कंपनी के लिए काफी अहम साल माना जा रहा है। कंपनी की कम से कम आठ फिल्में ‘सूर्यवंशी’, ‘शेरशाह’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘दोस्ताना 2’, ‘लाइगर’, ‘शकुन बत्रा की फिल्म’, ‘जुग जुग जीयो’ और ‘मिस्टर लेले’ इन दिनों निर्माण व रिलीज के विभिन्न चरणों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें