फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बतें खूब हुईं अब ‘कबीर सिंह’ सा क्राइम करेंगे रणबीर कपूर, नए साल में लव रंजन की फिल्म से बोहनी

Thu, 24 Dec 2020 04:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor
निर्माता निर्देशक लव रंजन की फिल्म को जिस वजह से हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण ने छोड़ दिया, वह वजह जैसी भी रही हो पर अभिनेता रणबीर कपूर नए साल में इसी फिल्म से अपने काम की बोहनी शुरू करने जा रहे हैं। एजेंडे में उनके ‘कबीर सिंह’ फेम निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की अगली क्राइम फिल्म भी है और मोहब्बत में पगी उनकी बातों को मानें तो साल 2021 में वह शादी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor
रणबीर कपूर से बातें करना आसान नहीं है। वह मीडिया से बातें करते वैसे तो बहुत सहज रहते हैं लेकिन कपूर परिवार की तरह उन्हें इस बात का अच्छे से इल्म है कि उन्हें मीडिया को अपने हिसाब से कैसे महकाना है। वह सही समय पर कैमरे के सामने आते हैं। सवाल पूछने वाले का पूरा बायोडाटा निकलवाते हैं और ये तय होने के बाद कि सामने वाला कोई कठिन सवाल नहीं पूछ लेगा, इंटरव्यू देने के लिए सेट हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor
ये साल हिंदी सिनेमा लिए बड़ा कठिन गुजरा है। इंडस्ट्री के उदीयमान सितारे सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताए गए ‘ब्लाइंड्स’ की जांच कहां तक पहुंची, किसी को नहीं पता। कठिन समय ये रणबीर के लिए इस लिहाज से रहा कि न तो उनकी इस साल शादी की तमन्ना पूरी हो सकी और न ही उनकी बरसों से बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ही रिलीज हो सकी। ‘ब्रह्मास्त्र’ बना रही धर्मा प्रोडक्शंस का इसी साल डिजनी इंडिया से रिश्ता भी कमजोर हुआ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ के बाद उनकी अगली फिल्म की राह देख रहे उनके प्रशंसकों का मन भी कमजोर हुआ।

4 of 5
रणबीर कपूर
अब रणबीर कपूर नए साल में नए चक्कर चलाने वाले हैं। लव रंजन पर लगी तमाम तोहमतों को किनारे धरते हुए वह उनके साथ अपनी नई फिल्म शुरू करने वाले हैं। हीरोइन इस बार श्रद्धा कपूर होने वाली हैं। यशराज फिल्म्स की ‘शमशेरा’ की शूटिंग वह पूरी कर चुके हैं। इसकी रिलीज के लिए भी वह तमाम तारीखें निकालने वाले हैं। इस बीच खबर उनको लेकर यह भी आई है कि संदीप रेड्डी की अगली क्राइम फिल्म के लिए वह हां कर चुके हैं और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए उन्होंने हाथ जोड़ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर लंबे समय से आलिया भट्ट के साथ ही रहते रहे हैं। दोनों की शादी को दोनों के घरवालों की मंजूरी भी मिल चुकी बताई जाती है। बस आलिया भट्ट का करियर इन दिनों थोड़ा संकट में है। उनकी पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ ओटीटी पर रिलीज होकर भी फ्लॉप रही और आने वाली कोई ऐसी फिल्म उनकी ब्लॉकबस्टर होने का फिलहाल तो दम भरती दिखती नहीं। रणबीर इससे पहले अपने फिल्म की हीरोइनों कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण से भी 'गहराई' वाला प्यार कर चुके हैं। वहां भी शहनाइयां बजती लोगों को दिखने लगी थीं पर इस बार आलिया के साथ मामला थोड़ा ज्यादा सीरियस है। वह तो कहते हैं कि महामारी न फैली हो तो वह कब का आलिया से शादी कर चुके होते।

पढ़ें: कुमार गौरव से लेकर उदय चोपड़ा तक बॉलीवुड से अचानक गायब हुए ये सितारे, एक तो कर रहे कमबैक की तैयारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें