फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच इस स्केच आर्टिस्ट ने करवा दी रणबीर और आलिया की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Fri, 27 Mar 2020 01:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं ऐसे में लंबे समय से चर्चाएं हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फैंस उन्हें शादी के जोड़े में देखना चाहते हैं। ऐसे में फैंस की ये मुराद पुरी हो गई है। हालांकि ये रणबीर और आलिया की असली शादी की तस्वीर नहीं है, बल्कि एक स्केच आर्टिस्ट की कलाकारी है।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media
जी हां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ दूल्हा और दुल्हन बने नजर आए हैं। इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल रणबीर और आलिया की ये तस्वीर वैभव नाम के एक स्केच आर्टिस्ट ने बनाई है और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। हालांकि वैभव के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं है लेकिन वैभव के इंस्टाग्राम पर कई सितारों के स्केच की तस्वीरें पोस्टिड हैं। वहीं वैभव को करीब 25 हजार लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वहीं वैभव की इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो में रणवीर सिंह भी साथ में नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : file photo
रणबीर और आलिया ने तस्वीर में हैवी ड्रेस पहनी है। दोनों मुस्कुरा रहे हैं। आलिया जहां सामने देख रही हैं तो वहीं रणबीर आलिया के पीछे खड़े हैं और हाथों से उनकी बांह को पकड़े हुए हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों की शादी की फोटोशॉप्ड तस्वीर वायरल हुई थी।

4 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media
पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन बताई जा रही थी जिसके बाद आलिया और रणबीर के फैंस भी परेशान हो गए। बाद में आलिया ने एक तस्वीर से साफ कर दिया कि उनके बीच ब्रेकअप की खबर अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram
आलिया इस वक्त घर पर ही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसका कैप्शन इस ओर इशारा कर रहा है कि इन लव बर्ड के बीच सब कुछ ठीक है। तस्वीर में आलिया खिड़की के पास खड़ी हैं और बाहर की ओर शाम का नजारा देख रही हैं। वो अकेले नहीं है इस बात का इशारा उन्होंने खुद दिया। अभिनेत्री ने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा- 'घर पर रहो और सनसेट को देखो। तस्वीर खींचने का क्रेडिट मेरे हमेशा से फेवरेट आरके को।' आरके यानी रणबीर कपूर।

Lockdown के बीच तमिल अभिनेता सेथुरमन का निधन, 'कन्ना लड्डू थिना आना' में आए थे नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें