आलिया-रणबीर की हल्दी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आई इन तस्वीरों में रणबीर-आलिया का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही इन तस्वीरों में भट्ट और कपूर परिवार बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इन तस्वीरों में से एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, शेयर की गईं इन तस्वीरों में से एक में रणबीर कपूर अपने पिता और अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर की तस्वीर हाथों में पकड़े दिखाई दिए। रणबीर की इस फिल्म को देख कहा जा सकता है कि एक्टर अपने इस खास दिन पर अपने पिता को बेहद याद कर रहे हैं।