शर्वरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की नायिकाओं को उनके लोकप्रिय गानों को लेकर याद रखने की परंपरा रही है। हर हीरोइन को ऐसे गानों की तलाश रही है जिनमें उनके नाच ने उन्हें लोकप्रिय बनाया और जिनके बोलों ने उनकी छवि बनाने में अहम भूमिका निभाई। शर्वरी चाहती हैं कि जल्द ही उन्हें भी ‘होठों में ऐसी बात मैं दबाके चली आई’, ‘चलते चलते यूं ही कोई’, ‘सलाम ए इश्क मेरी जां’, ‘जब तक है जां जाने जहां’, ‘धक धक करने लगा’ और ‘टिप टिप बरसा पानी’ जैसे गानों पर परफॉर्म करने को मौका मिले।