फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-अमिताभ के साथ रोमांस कर चुकी हैं 'बाहुबली' की राजमाता, बर्थडे पर जानें अनसुने तथ्य

Sun, 15 Sep 2019 11:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Ramya Krishnan - फोटो : Social Media
फिल्म 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की ना केवल सबसे बड़ी हिट फिल्म है बल्कि इस फिल्म ने कई किरदारों को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। चाहे वो महेंद्र बाहुबली हों, कटप्पा, शिवगामी या देवसेना हों। सभी एक्टर्स ने अपने रोल को इस कदर जीवंत तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग इन एक्टर्स को फिल्मी किरदार के नाम से जानने लगे। हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए इनमें से शिवगामी का नाम नया नहीं है। फिल्म में गुस्सैल चेहरा, माथे पर चमक और वीरांगना जैसी शख्सियत शिवगामी यानी राम्या कृष्णन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। राम्या के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 9
ramya krishnan
राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। 13 साल की उम्र से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। अपने दमदार एक्टिंग से रोंगटे खड़े कर देने वालीं राम्या असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। उनकी कुछ फिल्मों और तस्वीरों को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल होगा कि ये वही राम्या हैं जिन्होंने 'बाहुबली' में राजमाता का किरदार निभाया।
विज्ञापन

3 of 9
राम्या कृष्णनन - फोटो : social media
राम्या एक बड़ी स्टार बन गई हैं। वो अभी तक तकरीबन 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन जो ख्याति उन्हें 'बाहुबली' ने दिलाई वो कोई और फिल्म नहीं दिला सकी। आज आलम ये है कि हर कोई राम्या कृष्णन को राजमाता के किरदार से पहचानता है। राम्या भले ही बाहुबली के बाद फेमस हुई हों लेकिन वो पहले बॉलीवुड में बड़े-बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं।

4 of 9
राम्या कृष्णनन - फोटो : instagram
इन हीरो में शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ शामिल हैं। इन सभी हीरो के साथ राम्या फिल्मों में रोमांस कर चुकी हैं। उस समय राम्या का वजन भी इतना ज्यादा नहीं था। आपने भी राम्या को इन हीरो के साथ देखा होगा लेकिन लाइम लाइट में ना आने की वजह से उन्हें भुला दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
Ramya Krishnan - फोटो : twitter
शाहरुख खान
राम्या ने शाहरुख के साथ फिल्म चाहत में रोमांस किया था। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पूजा भट्ट थीं। फिल्म का गाना 'दिल की तनहाई' सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म में राम्या को बहुत पसंद किया गया था।
विज्ञापन

6 of 9
Ramya Krishnan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन
राम्या ने 1998 में आई फिल्में बड़े मियां-छोटे मियां में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था। इस फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन मुख्य किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन

7 of 9
vinod khanna
विनोद खन्ना
राम्या ने विनोद खन्ना के साथ 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म में सुनील दत्त से लेकर आमिर खान, सैफ अली खान, अनुपम खेर और रवीना टंडन जैसे कलाकार थे।

8 of 9
Ramya Krishnan - फोटो : Social Media
जैकी श्रॉफ
 साल 1997 में आई फिल्म में राम्या ने जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने रोमांस किया था।  इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, कादर खान और शक्ति कपूर जैसे दिग्गज कलाकार थे। 
विज्ञापन

9 of 9
Ramya Krishnan - फोटो : Social Media
गोविंदा
डेविड धवन की फिल्म 'बनारसी बाबू' में राम्या गोविंदा के साथ ठुमके लगाती नजर आई थीं। ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'सन सना सन साय-साय' सुपरहिट हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें