अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, इसे देखने वालों ने इसकी काफी तारीफ की। साथ ही फिल्म के लिए अजय ने राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, अब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने इसकी बॉक्स ऑफिस असफलता पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसके पीछे के कारण का भी खुलासा किया है। इतना ही नहीं तौरानी ने यह भी कहा कि फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें बहुत सारा पैसा गंवाना पड़ा था।