फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rambo: रैम्बो पर आया नया अपडेट, क्या फिल्म के निर्माताओं ने फिर से स्थगित कर दी फिल्म?

Sun, 24 Mar 2024 08:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रैम्बो - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'रैम्बो' की चर्चा बीते कई साल से समय समय पर होती रही है। फिल्म को लेकर कई बार ऐसा सुनने में आ चुका है कि जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि यह फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।  
Hansal Mehta Exclusive: ‘शाहिद’ की ऑस्कर एंट्री के लिए नहीं थे 50 हजार, हंसल का बड़ा सवाल, क्यों होती है वसूली
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है। वहीं, इसके निर्देशन की कमान रोहित धवन को सौंपी गई है, लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक रोहित धवन और सिद्धार्थ आनंद ने अप्रैल 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण इसमें देरी हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताया जा रहा है कि 150 करोड़ के बजट से बनने जा रही इस फिल्म से पहले जियो स्टूडियोज 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रही है और इसी के बाद वह रैंबो को लेकर आगे बढ़ना चाहती है। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रदर्शन के आधार पर ही 'रैम्बो' के बजट का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। वर्तमान में 'रैम्बो' के लिए शुरू होने की संभावित तिथि जुलाई 2024 बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बड़े मियां छोटे मियां का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ही रैम्बो का भविष्य तय करेगा। 

4 of 5
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ आनंद जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर करने वाले  हैं। इस एक्शन फिल्म के निर्देशन के लिए डेविड धवन के बेटे रोहित धवन को चुना गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कास्टिंग और प्रोडक्शन पर काम बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां की बात करें  तो फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी अपनी अदाकारी का जादू दिखाती नजर आएंगी।
Holi 2024: होली पार्टी में रंग जमा देंगे ये भोजपुरी गीत, गुलाल लिए परिवार-दोस्तों के साथ उठाए त्योहार का लुत्फ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें