फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने पकड़ी रफ्तार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

Sun, 24 Mar 2024 08:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वातंत्र्य वीर सावरकर, मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में इन दिनों बहुत सी फिल्में लोगों का मनोरंजन करने के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में दो फिल्में स्वातंत्र्य वीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही  फिल्मों की शुरुआत काफी धीमी रही है। इनके अलावा योद्धा, शैतान और आर्टिकल 370 भी थिएटर्स में लगे हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी। अब फिल्म ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में रणदीप की अदाकारी की जमकर प्रशंसा हो रही है। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग ली है। पहले दिन इस फिल्म ने एक करोड़ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने उछाल लेते हुए दो करोड़ 25 लाख रुपये बटोरे हैं। अब फिल्म का कुल कलेक्शन तीन करोड़ 31 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों वाली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में सुधार नजर आया  है। शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ 92 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ 42 लाख रुपये हो गई है।

4 of 6
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी हुई है। समीक्षकों और दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद यह फिल्म ठीक ठाक कारोबार करने में कामयाब रही है। हालांकि, 65 करोड़ से बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए लागत की दुगनी कमाई करने होगी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 34.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 120.95 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
योद्धा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी अभिनती फिल्म 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस  पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। यह फिल्म लगातार धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पहले सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन  25.25 करोड़ रुपये रहा था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौवें दिन एक करोड़ 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 27.67 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शानदार कमाई करने के बाद अब यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 की कमाई की रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। यह फिल्म दमदार कलेक्शन की वजह से पहले ही हिट का तमगा प्राप्त कर चुकी है। पांचवें शनिवार को यह फिल्म 60 लाख रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। अब फिल्म का कुल कलेक्शन   74.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें