फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं रामानंद सागर की 'रामायण' के 10 'अमर' किरदार, अब कहां हैं राम-सीता, क्या कर रहे हैं रावण?

Sun, 06 Oct 2019 11:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रामायण - फोटो : Twitter

रामायण पर वैसे तो न जाने कितने सीरियल बने लेकिन रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा जो शायद कई दशकों तक लोग भूल नहीं पाएंगे। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रामानंद सागर को खासतौर से 'रामायण' के लिए जाना जाता है। 1986- 1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नामों से ही जानने लगे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है।रामायण के कुछ किरदार ऐसे हैं, जिनके बारे में लोग आज भी जानना चाहते हैं, उनको देखना चाहते हैं। आइए हम दिखाते हैं आजकल कहां हैं राम-सीता और क्या कर रहे हैं लंकापति रावण?

विज्ञापन

2 of 10
Arun govil - फोटो : Twitter
रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था अरुण गोविल ने। उस दौर में अरुण गोविल को लोग भगवान राम ही समझ बैठते थे। वो जहां जाते थे, उनके पैर छूने के लिए लोगों की लाइन लग जाती थी।
विज्ञापन

3 of 10
दीपिका छिखालिया - फोटो : Twitter
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। वैसे तो टीवी पर कई एक्ट्रेस ने सीता का किरदार निभाया, लेकिन दीपिका जैसा जादू किसी का नहीं चला।

4 of 10
हनुमान - फोटो : Twitter
दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल निभाया था। हालांकि वो अब वो इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 10
रावण - फोटो : Twitter
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। इस रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में रावण समझने लगे थे।
विज्ञापन

6 of 10
laxman - फोटो : Twitter
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था। 
विज्ञापन

7 of 10
दशरथ - फोटो : Twitter
रामानंद सागर की रामायण में बाल धुरी ने भगवान राम के पिता और राजा दशरथ का किरदार निभाया था।

8 of 10
कौशल्या - फोटो : Twitter
अभिनेत्री जयश्री गड़कर ने रामायण में रानी कौशल्या का किरदार निभाया था। हालांकि जयश्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

9 of 10
padma khanna - फोटो : Twitter
90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी के जरिए सभी के दिलों में जगह बनाने अभिनेत्री पद्मा खन्ना को रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में कैकई के यादगार रोल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
प्रभा मिश्रा - फोटो : Twitter
रामायण में मंदोदरी की भूमिका प्रभा मिश्रा ने निभाई थी। इस सीरियल में मिले किरदार से उन्हें खासी पहचान मिली। मंदोदरी की भूमिका ने उनके जीवन को अध्यात्म का रास्ता दिखाया। राजयोग के जरिए वे ग्लैमरस लाइफ से दूर होकर पूरी तरह आध्यात्मिक बन गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें