फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Brothers and Sisters: इन मुंहबोले भाई-बहनों को जानते हैं आप? सगे से बढ़कर देते हैं एक-दूसरे को मान

Tue, 09 Aug 2022 02:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद-कटरीना कैफ-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में रिश्ते-नाते जैसी चीजें कम ही देखने को मिलती हैं। यहां हर इंसान अपना काम निकालने की फिराक में नजर आता है। मगर, इसके बाद भी यहां कुछ चीजें काफी सुंदर हैं। यहां दुश्मनी के किस्से हैं तो दोस्ती के भी खूब किस्से हैं। इतना ही नहीं, यहां मुंहबोले रिश्ते भी मिल जाएंगे। जी हां, बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई सगा भाई या बहन नहीं है, लेकिन उन्होंने मुंबबोले भाई-बहन बना रखे हैं और उन्हें वे सगे भाई-बाहनों जैसा मान भी देते हैं। बेशक व्यस्तता की वजह से भाई-बहनों की यह जोड़ियां नियमित रूप से नहीं मिल पातीं, लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार यह जरूर साथ मनाते नजर आते हैं। कौन सी हैं वह मुंहबोले भाई-बहनों की जोड़ी, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
salman khan shweta rohira - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-श्वेता रोहिरा
अभिनेता सलमान खान की दो बहनें हैं- अलविरा और अर्पिता। लेकिन, इन दोनों के अलावा सलमान खान की एक मुंहबोली बहन भी है। दरअसल, वह कोई और नहीं, बल्कि एक्टर पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ श्वेता रोहिरा हैं। श्वेता हर रक्षाबंधन पर सलमान खान के राखी बांधती हैं। यह खूबसूरत रिश्ता कैसे बना, इसकी भी खूबसूरत कहानी है। दरअसल श्वेता बचपन से सलमान को राखी बांधती हैं। वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थीं। एक दिन वह सलमान के घर पहुंचीं और उनकी मां से कहा कि वह सलमान खान को राखी बांधना चाहती हैं। सलमान खान ने भी हामी भर दी। इसके बाद से श्वेता हर रक्षाबंधन पर सलमान को राखी बांधती हैं। सलमान भी अपनी सगी बहन की तरह उन्हें प्यार करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ-अर्जुन कपूर
कटरीना कैफ जब इंडस्ट्री में आई थीं तो सलमान खान ने उनकी मुलाकात अर्जुन कपूर से कराई थी। अर्जुन कपूर ने उस वक्त बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने उस वक्त अर्जुन कपूर को राखी भी बांधी थी। एक बातचीत के दौरान कैट ने कहा था, 'मुझे सलमान ने अर्जुन से मिलवाया था। मैंने उसे पांच-छह साल पहले राखी बांधी थी, हालांकि बाद में मैं ऐसा नहीं कर सकी। लेकिन मैं उसे भाई की तरह ही मानती हूं।'

4 of 5
गौरी खान-साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान-साजिद खान
शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी फराह खान की अच्छी दोस्त हैं। यही वजह है कि वह फराह खान के भाई को अपने भाई जैसा मानती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी खान फराह खान के भाई साजिद को राखीं बांधती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद-ऐश्वर्या राय बच्चन
ये दोनों सितारे भी एक-दूसरे के साथ भाई-बहन का रिश्ता निभाते हैं। इसका श्रेय जाता है फिल्म 'जोधा अकबर' को। दरअसल इस फिल्म में सोनू और ऐश्वर्या भाई-बहन के रोल में थे। फिल्म के दौरान ऐश्वर्या ने सोनू सूद को राखी बांधी थी। तभी से राखी बांधने का यह सिलसिला चला आ रहा है। ऐश्वर्या हर साल अपने भाई को राखी बांधने के अलावा सोनू सूद के भी राखी बांधती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें