फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs You Tube Channel: शिल्पा से कार्तिक तक, वो सेलेब्स जो फिल्मों के अलावा अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं

Tue, 09 Aug 2022 01:10 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी अपना कंटेट अपलोड  करके उसको लोगों तक पहुंचा सकता है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी अपना ब्लॉग बनाकर उसपर तरह-तरह के वीडियो कंटेट डालते रहते हैं। बिना किसी बाधा से ये प्लेटफॉर्म लोगों से कनेक्ट होने का एक बेहतरीन माध्यम है। इसी प्लेटफॉर्म का बेहतरीन उपयोग करते हुए अब अभिनेता भी अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट कर रहे हैं और लोगों से सीधा जुड़ रहे हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं, जो अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बड़े पर्दे पर हमेशा चुलबुले किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गुड लक जेरी ओटीटी पर रिलीज हुई है। आलिया भट्ट यूट्यूब अपना चैनल चलाती हैं, जिसमें उनके 1.08 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं। इस चैनल पर वह अपने फिल्मों से जुड़े वीडियो साझा करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन भी अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वह भी इस चैनल का उपयोग अपनी नई फिल्मों के प्रमोशन के लिए करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी नई कार में मां के साथ एक वीडियो साझा किया था, इस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

4 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्थ, ब्यूटी और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनका यूट्यूब चैनल हमेशा फिटनेस और हेल्दी खान-पान के आसपास घूमता है। वह हमेशा इससे जुड़े वीडियोज साझा करती रहती हैं। उनके चैनल को अब तक आठ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
नोरा फतेही
नोरा फतेही के चैनल पर आपको ज्यादातर डांस के वीडियोज मिल जाएंगे। उनके वीडियोज में आपको ज्यादातर पर्दे के पीछे की क्लिप और म्यूजिक वीडियो के ब्लॉग मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Instagram
जैकलीन फर्नांडिज
यूट्यूब चैनल वालों की लिस्ट में जैकलीन का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने तीन साल पहले यूट्यूब पर अपनी यात्रा शुरू की थी। इस समय उनके चैनल के 700 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। अभिनेत्री अपने चैनल पर लाइफस्टाइल के ज्यादातर कंटेट पोस्ट करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें