फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत का खुलासा: हार्ट अटैक से नहीं गई सिद्धार्थ शुक्ला की जान, जल्द बाहर आए सच्चाई

Mon, 06 Sep 2021 07:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत-सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं। बिग बॉस सीजन 13 में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सिद्धार्थ ने टीवी पर अपने अभिनय से भी लोगों का दिल जीता था। लेकिन अब यह विश्वास करना बेहद मुश्किल हो रहा कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि सिद्धार्थ की यादें हैं जो लोगों के दिलों में बसी हुई है। सिद्धार्थ के जाने से हर कोई बेहद शोकाकुल है। टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें अपने अपने तरीके से दुख जता रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री राखी सावंत ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में राखी बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो में वो कहती हैं, 'हेलो दोस्तों, मैं अब भी घर ही हूं। कहीं बाहर नहीं निकल पा रही हूं। सिद्धार्थ के डेथ ने हिला के रख दिया है। बहुत ज्यादा  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 3:30 घंटे अलग अलग टाइप के डॉक्टर ने किया है। उन्होंने कहा है उनकी जान हार्ट अटैक से नहीं गई। किस चीज से जान गई है। बहुत सारी चीजे भेजे हैं चेकअप के लिए। पता करने के लिए। मैं बहुत चिंता में हूं।'

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

वो आगे कहती हैं, उनकी कार का कांच भी तोड़ा गया था। किससे उनका झगड़ा हुआ था। फिर आठ बजे वो किसी को मिलने गए थे। फिर घर पा आकर मां को कहा कि तबियत ठीक नहीं है।फिर तीन बजे भी कहा कि तबियत ठीक नहीं है। फिर जो दवाई खाई वो दवाई क्या थी। बिल्डिंग में भी झगड़ा हुआ था? कौन सी दवाई खाई थी। सच्चाई क्या है।'

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Social media
राखी सावंत कहती हैं, 'उनके फैंस के सामने ये सब आए। क्या कोई प्रेसर था? किसी से झगड़ा हुआ था? कौन सी दवाई खाई थी। डॉक्टर ही बता सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ साफ कहा गया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ था। उन्हें हॉस्पिटल कौन लेकर गया था? देश की जनता जानना चाहती है। मुझे चक्कर आ रहा है कि अगर ये हार्ट अटैक नहीं था तो क्या था।'

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
इससे पहले राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की एक फोटो साझा की।इस फोटो को ऐप की मदद से एडिट कर दोनों को ओल्ड ऐज का दिखाया गया है।  दोनों बेहद प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे और एक दूसरे के कंधे पर सिर टिकाए दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर राखी ने ये जताने की कोशिश की है कि काश दोनों एक साथ इस तरह जीवन बिता पाते।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 1 सितंबर की रात सिद्धार्थ एक दवा खाकर सोए थे लेकिन रात के तीन बजे बेचैनी के कारण उनकी आंख खुल गई थी। उस वक्त उनकी मां ने उन्हें पानी पीकर सोने के लिए कहा था। इसके बाद जब सुबह अलार्म बंद होने के बाद भी सिद्धार्थ नहीं उठे तो उनकी मां को इस तरह से सोना अजीब लगा। मां ने तुरंत डॉक्टर को फोन किया और फिर सिद्धार्थ को लेकर कूपर अस्पताल पहुंचीं जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें