बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनती हैं जिसमें कहानी कितनी भी गंभीर क्यों ना हो दर्शकों को रिलैक्स करने के लिए कॉमेडी का डोज दिया जाता है। वहीं कुछ तो पूरी की पूरी कॉमेडी फिल्में ही बनती हैं जिसमें मुख्य सितारे ही जबरदस्त कॉमेडी करते नजर आ जाते हैं। इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है। जब भी वह फिल्म में नजर आते हैं दर्शकों के चेहरे पर चमक आ जाती है।
इन कॉमेडियंस ने गंभीर किरदार से जीता दिल
हालांकि उन्हें कॉमेडी करता देख दर्शक समझ लेते हैं कि वह सिर्फ यही काम अच्छे से कर सकते हैं जबकि इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस बात को गलत साबित किया है। पर्दे पर अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले बहुत से सितारों ने संजीदगी भरे किरदार निभाए हैं और लोगों को हैरान कर दिया है।