67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार को विज्ञान भवन में किया गया। इसी दौरान सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन में मौजूद सभी लोगों ने रजनीकांत के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद रजनीकांत ने इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद कहा। उन्होंने संबोधन में कहा- मुझे इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मैं यह पुरस्कार अपने गुरू के. बालचंदर, अपने भाई सत्यनारायण राव और अपने ट्रांसपोर्ट ड्राइवर दोस्त राजबहादुर को समर्पित करता हूं। रजनीकांत बीते पांच दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। वह अभी भी सिनेमा में एक्टिव हैं। रजनीकांत की असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। रजनीकांत पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई। रजनीकांत के लिए भी घर चलाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने घर चलाने के लिए कुली तक का काम किया।
समीर और क्रांति की शादी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
आर्यन खान ड्रग्स में अगर कोई शाहरुख के बेटे से ज्यादा चर्चा में है तो वो हैं एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े। जब से समीर वानखेड़े ने ड्रग मामलों में कार्रवाई शुरू की है, उसके बाद से ही उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने तो इस मामले में समीर वानखेड़े के परिवार को भी घसीट लिया है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्विटर पर एक बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी शेयर की थी। नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि समीर की पहली शादी एक मुस्लिम लड़की से हुई थी। वैसे इन सब आरोपों पर समीर ने सफाई दी है और तमाम आरोपों को गलत करार दिया है लेकिन अब क्रांति रेडकर वानखेड़े अपने पति के समर्थन में उतर आई हैं।
आर्यन खान ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि अब खबर है कि निजी कमिटमेंट की वजह से अनन्या आज एनसीबी के दफ्तर नहीं जा रही हैं। उन्होंने एनसीबी से पेश होने के लिए नई तारीख मांगी है। एनसीबी ने अनन्या की मांग स्वीकार भी कर ली है। जांच एजेंसी जल्द ही अनन्या को दूसरा समन भेजेगी। इससे पहले एक्ट्रेस से शुक्रवार और शनिवार को पूछताछ हुई थी।इससे पहले अनन्या को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने देर से आने के लिए फटकार लगाई थी। दरअसल अनन्या को सुबह 11 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचने के लिए कहा गया था, लेकिन एक्ट्रेस करीब 2 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंची थीं। अनन्या का देर से आना एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान को लेकर खबरों में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि उन्हें नए भारत में डर लगता है, वह यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इस बयान के लिए स्वरा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने उन्हें हिंदू धर्म छोड़ने की सलाह तक दे दी है। एक ट्वीट करते हुए स्वरा ने कहा- 'चौंकाने वाला, शर्मनाक और पूरी तरह से अविश्वसनीय! नए भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं है... भीड़ को पीट-पीट कर मार डालने की बर्बरता की संस्कृति ने हमें एक ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां किसी पर भी कभी भी किसी भी चीज के लिए हमला किया जा सकता है! भयावह' हालांकि स्वरा अपने इस बयान के बाद फिर से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा- दीदी आपको इस ट्वीट का कितना मिला? वहीं, दूसरे ने लिखा- तुम्हे भारत में डर लगता है तो पाकिस्तान क्यों नहीं चली जाती।
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मनोज बाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म भोसले में मनोज बाजपेयी की भूमिका को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। मनोज बाजपेयी ने तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इससे पहले उन्हें साल 2000 में रिलीज फिल्म सत्या में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का और पिंजर के लिए स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड के सम्मान से नवाजा जा चुका है। मनोज बाजपेयी ने अपने काम से हमेशा साबित किया है कि जब दर्शक कला की कद्र करते हैं तो फिर सफलता पीछे नहीं रहती है। बॉलीवुड में फैले नेपोटिजम के बीच मनोज ने अपनी अदायगी का जादू चलाया है। वह समझते है कि लोगों के प्यार और सरकार से मिला ये सम्मान कितना ज्यादा महत्व रखता है तभी वह स्टेज को चुमते हुए अवॉर्ड लेने गए।
शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में ऑर्थर रोड जेल में बंद है। दो अक्तूबर की गिरफ्तारी के बाद आर्यन को सात अक्तूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आठ अक्तूबर को गौरी खान का जन्मदिन था और उन्हें उम्मीद थी की उनका लाडला जन्मदिन के मौके पर तो उनके साथ ही होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आज शाहरुख और गौरी के शादी की 30वीं सालगिरह है लेकिन एक बार फिर आर्यन अपने माता पिता के साथ इस खुशी को मनाने के लिए मौजूद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन जेल में रो रहा था और उसने जेल प्रशासन से कहा कि वह किसी तरह उसके माता पिता से एक वीडियो कॉल करवा दें ताकि वह उन्हें देख सके।
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, शरवरी वाघ, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2005 में मध्यम वर्गीय परिवार के राकेश और विमी जब बंटी और बबली बनकर लोगों को ठगने आए तो कहानी ने पर्दे पर धमाल मचा दिया। अब एक बार फिर बंटी और बबली की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। हालांकि कहानी का सबसे बड़ा ट्वीस्ट यही है कि यहां बंटी और बबली एक नहीं बल्कि दो हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ नजर आ रहे हैं। पहली फिल्म में जहां राकेश के किरदार में अभिषेक बच्चन थे तो वहीं इस बार ये किरदार सैफ अली खान के हाथ में आया है। सैफ और रानी की जोड़ी ने पर्दे पर पहले भी धमाल मचाया है और इस बार भी फैंस को कुछ वैसे ही धमाल की उम्मीद है। साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं।
देश में आज के वक्त में भी शादी के बाद महिलाओं को लेकर प्रेग्नेंसी के सवाल किए जाते हैं। चाहे वो कोई आम महिला हो या फिर बॉलीवुड अभिनेत्री, शादी के कुछ साल बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगती हैं। अब तक कई अभिनेत्रियों को लेकर ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं और बिपाशा बसु भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से चार साल पहले शादी की थी और अब तक कई बार उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ चुकी हैं। अब हाल ही में इस पर बात करते हुए बिपाशा ने कहा कि, 'अगर किसी शादीशुदा महिला का जरा सा वजन बढ़ जाता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो मां बनने वाली है'। बिपाशा ने कहा कि, 'मेरे लिए परिवार सब कुछ है और मुझे पता है कि वजन बढ़ने के कारण अक्सर मेरी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठते हैं'। बिपाशा ने कहा कि भले ही वह ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उनका वजन भी बढ़ सकता है।
फिल्म नगरी मुंबई में बांद्रा के समुद्री छोर पर बने शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के आसपास फिर उनके प्रशंसकों की हलचल बढ़ने लगी है। रविवार को तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद शाहरुख के लिए फिल्म जगत में भी काफी हमदर्दी देखी जा रही है। 2 अक्तूबर को शाहरुख के बेटे आर्यन खान के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की निगरानी में किस किसने बातचीत की और किस किस ने उसे अपने फोन से दूसरों से बातें कराई, इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आर्यन की जमानत याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। शाहरुख खान के करीबी बताते हैं कि उनकी मदद के लिए देश और दुनिया भर से लगातार फोन और संदेश आ रहे हैं। लेकिन, शाहरुख ये लड़ाई अकेले लड़ना चाहते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि इस लड़ाई में किसी और को शामिल होने की जरूरत नहीं है। उन्हें कानून पर भरोसा है और वह इस पूरे मामले को कानूनी तरीके से ही अंजाम तक ले जाना चाहते हैं।
अभिनेता अली फजल बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री की कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिस वजह से फैंस अली फजल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी राज कर रहे हैं। वह ‘मिर्जापुर’ और ‘रे’ जैसी बेव सीरीज से फैंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स की भी वाह-वाह लूट चुके हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। अली बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को डेट कर रहे हैं। अली और ऋचा चड्ढा साल 2020 में शादी कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दोनों को अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी। हालांकि, दोनों अपने इंटरव्यूज में अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताते रहते हैं। लेकिन अली फजल ने अपने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि, वह अपनी शादी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को बुलाना चाहते हैं। अली ने इसकी वजह भी बताई थी।