फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: इस वजह से राजकुमार राव को नीच आदमी समझती थीं पत्रलेखा, अब जल्द लेने वाली हैं सात फेरे

Mon, 01 Nov 2021 08:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्रलेखा, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकार राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म और निजी जिंदगी दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म हम दो हमारे दो हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन कृति सेनन हैं। साथ ही परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार में हैं। राजकुमार अपनी इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। दूसरी तरफ खबर है कि नंवबर के महीने में राजकुमार और पत्रलेखा शादी कर लेंगे।

पत्रलेखा के बारे में राजकुमार ने किया खुलासा

इसी बीच कपिल शर्मा शो में पहुंचे राजकुमार ने पत्रलेखा से जुड़े खुलासे किए। दरअसल कपिल शर्मा ने राजकुमार से पूछा कि, 'फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार का किरदार टाइगर सूप देता है जिससे लोगों की शादी और बेहतर हो जाए। इसके बाद हम दो हमारे दो में उनका किरदार शादी के लिए नकली माता पिता का इंतजाम करता है, आपको ऐसे ऑफर संयोग से मिलते हैं कि वैवाहिक समस्याओं पर आपका चेहरा बड़ा सूट करता है?
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
इसके जवाब में राजकुमार ने हंसते हुए कहा कि, 'अभी तक मेरी शादी नहीं हुई है तो मैं चाहता हूं कि अनुभव ले लूं कि क्या क्या समस्या आ सकती है, क्या क्या पापड़ बेलने पड़ते है? इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड शुरू में उन्हें नीच आदमी समझती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार और पत्रलेखा ने फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया था। उन्होंने कहा कि पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूं। ऐसे में पत्रलेखा उनसे दूर रहती थीं और बात नहीं करती थीं लेकिन जब दोनों की बात शुरू हुई तो फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।

4 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao
इसके साथ ही राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक विज्ञापन देखा था। राजकुमार ने सोचा कि यह कितनी प्यारी लड़की है। इससे तो शादी करनी चाहिए। इस पर कपिल ने कहा कि एक दूसरे को ही देख रहे हो कि दोनों मिल कर घर भी देख रहे हो?  जवाब में राजकुमार ने कहा कि, 'नहीं घर भी घर देख रहे हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
पत्रलेखा और राजकुमार 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब उनको लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों नंवबर में ही शादी कर सकते है। उनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें