राजकुमार राव की दुल्हनिया पत्रलेखा
- फोटो : instagram/rajkummar_rao
राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आखिरकार 11 साल की दोस्ती, प्यार, रोमांस और मस्ती के बाद, मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी कर ली है। मेरे सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारे पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। वहीं पत्रलेखा ने भी इंस्टाग्राम पर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आज सब कुछ... मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा ... पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई खुशी नहीं है।' दोनों के इंस्टाग्राम पर फैंस समेट बॉलीवुड सिलेब्स बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।