हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर और नरगिस दत्त का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों को प्रशंसक ऑन-स्कीन साथ में देखना बहुत ही पसंद करते थे। जब नरगिस दत्त और राज कपूर साथ में काम कर रहे थे उस दौरान उन दोनों के बीच प्यार हो गया, हालांकि राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। नरगिस दत्त राज कपूर से बेहद प्यार करती थीं। राज कपूर की नरगिस दत्त से पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी। दरअसल राज कपूर किसी सिलसिले में नरगिस दत्त की मां जद्दन बाई से मिलने गए थे।
नरगिस दत्त ने खोला गेट
जब राज कपूर नरगिस दत्त के घर पहुंचे तो उस वक्त सिंगर और कंपोजर जद्दन बाई घर पर नहीं थी, इसलिए नरगिस दत्त ने जाकर गेट खोला। नरगिस दत्त को पहली बार देखते ही राज कपूर उनको अपना दिल दे बैठें। इसी के बाद से दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और दोनों ने साथ में काम करना शुरू किया। इन दोनों का रिश्ता काफी सालों तक चला। एक समय के बाद नरगिस दत्त को राज कपूर से काफी उम्मीदें होने लगी थीं।