द ग्रेट इंडियन फेमिली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस हफ्ते 'जवान' के सामने मैदान पूरी तरह से खाली है। 22 सितंबर को विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फेमिली' का मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से होगा। इसी दिन हॉलीवुड की फिल्म 'द एक्सपेंडेबल्स 4' भी रिलीज हो रही है। स्कॉट वॉ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'द एक्सपेंडेबल्स' सीरीज की चौथी फ्रेंचाइजी है। 'जवान' के साथ ही हॉलीवुड की फिल्म 'द नन 2' रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था।