फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM MODI के पिता की भूमिका में नजर आएंगे राजेंद्र गुप्ता, बोले- 'मैं सौभाग्यशाली हूं'

Wed, 27 Feb 2019 11:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक ऑबेरॉय के अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। हाल ही में खबर आई है कि फिल्म में एक्टर राजेंद्र गुप्ता पीएम मोदी के पिता के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Barkha Bisht
एक्टर राजेंद्र गुप्ता पीएम मोदी के पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी के किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने अहमदाबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बायोपिक में यतिन कार्येकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का किरदार एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही हैं। वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री जरीना वहाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में उनकी मां हीराबेन मोदी का किरदार निभाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ragendra gupta
बायोपिक में काम करने को लेकर राजेंद्र ने कहा, "मैं नरेंद्र मोदी के पिता की भूमिका निभाने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह भूमिका मेरे लिए जीवन भर में एक ही बार मिलने वाला अवसर है। संदीप सिंह ने जब मुझे यह प्रस्ताव दिया तब मैं अभिभूत हो गया।"

4 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
दूसरी ओर पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi film poster - फोटो : twitter
फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें