एप बॉली फेम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब राज कुंद्रा ने जो नया एप ल़ॉन्च किया है, उसका नाम उन्होंने बॉली फेम रखा है। इस पर बॉलीवुड की खबरें, गॉसिप और कॉमेडी सब कुछ रखने का वादा कंपनी की वेबसाइट पर है। एप पर नई नई वेब सीरीज भी आने वाली हैं। लेकिन, इस सबके बीच वेब साइट पर इस बात का उल्लेख कहीं नहीं है जो कंपनी ने गूगल प्ले पर अपना ऐप डाउनलोड करने की व्यवस्था के साथ किया है। वहां एप के बारे में जो जानकारी इसकी प्रमोटर कंपनी की तरफ से दी गई है, उसमें इसके कंटेंट की रेटिंग ‘सेक्सुअल थीम्स’ बताई गई है।