अपने जबरदस्त अभिनय और धमाकेदार डांस से सबका दिल जीतने वाली शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और एप पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि राज कुंद्रा का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। वहीं शिल्पा हर बार खुद को इन विवादों से दूर रखने में कामयाब रही हैं। पोर्न को लेकर गिरफ्तारी के मामले में भी राज कुंद्रा बदनामी झेल रहे हैं, लेकिन मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच मे शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं और ना ही उनके सक्रिय रहने की कोई खबर सामने आई है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज जितनी बार विवादों में उलझे शिल्पा उतने ही साफ तरीके से खुद को इन सबसे अलग रखती नजर आईं है।
विवादों से खुद को दूर रखती हैं शिल्पा शेट्टी
कुछ समय पहले शिल्पा का नाम उस वक्त भी चर्चा में आया था जब राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। दरअसल राज और शिल्पा की जब मुलाकात हुई थी तो उस वक्त राज शादीशुदा थे। इसके बाद राज ने पहली पत्नी कविता को तलाक देकर शिल्पा संग शादी रचाई थी। कुछ समय पहले राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर उनके घर तोड़ने का आरोप लगाया था जिस पर राज ने साफ कहा था कि इसमें शिल्पा का कोई हाथ नहीं है।