फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: एक्टिंग से दूर शिल्पा शेट्टी ने खड़े किए कई बिजनेस, राज की कंपनी के अलावा विज्ञापन से भी करती हैं कमाई

Wed, 21 Jul 2021 02:26 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी फिल्मों का मामला जबसे सामने आया है लगातार उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। शिल्पा पर इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो भी अपने पति के साथ उनके इस बिजनेस में शामिल थी या नहीं। फिल्मों से, एड से और अपने पति के बिजनेस में शामिल होने के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खुद के कई बिजनेस हैं, जहां से वो मोटी रकम कमाती हैं। हम आपको बता दें कि राज कुंद्रा 9 कपंनियों के डायरेक्टर हैं।



ये हैं शिल्पा शेट्टी के बिजनेस

फिल्मों के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी के कई बिजनेस हैं जिसमें वो को-फाउंडर हैं। कुछ सालों पहले शिल्पा शेट्टी ने खुद की योगा डीवीडी लॉंच की थी। इसी के साथ उन्होने यूट्यूब पर खुद का कुकिंग चैनल शुरू किया था। उनके यूट्यूब पर लगभग 2.2 मिलियन के करीब फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी का खुद का एक फिटनेस एप, रेस्टोरेन्ट और खुद की क्लोदिंग लाइन भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी 18 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। अपने बिजनेस के अलावा शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ भी उनके बिजनेस में जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
ये थी शिल्पा शेट्टी की आखिरी फिल्म

साल 1993 बाजीगर से सेकेंड लीड के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन आखिरी बार उन्होने साल 2007 में फिल्म ‘अपने’ में काम किया था। हालांकि इसके बाद वो साल 2014 में फिल्म 'दोस्ताना' में भी नजर आई थीं, लेकिन इसमें उन्होने एक स्पेशल नंबर किया था।  इस फिल्म में उन्होने सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में धर्मेन्द्र, बॉबी देओल और सनी देओल के अलावा कटरीना कैफ भी थीं। ‘अपने’ के बाद शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से ब्रेक लिया और साल 2009 में वो राज कुंद्रा से शादी के बंधन में बंध गई, जिसके बाद उन्होंने एक बिजनेस वूमेन के रूप में  काम करना शुरू किया। 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
हंगामा 2 से कर रही हैं वापसी

अपने करियर में 13 साल का ब्रेक लेने के बाद अब शिल्पा शेट्टी ‘हंगामा 2’ से बड़े पर्दे पर एक बार फिर से हंगामा मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और अपने पुराने गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ को रिक्रिएट करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में मीजान जाफरी और प्राणीता सुभाष ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। ये फिल्म 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी ने अच्छी खासी फीस ली है।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
इन रियलिटी शोज का रहीं हिस्सा

शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुपरडांसर चैप्टर 4 को गीता मां और अनुराग बासु के साथ मिलकर जज कर रही हैं। इससे पहले वो इस शो के तीन सीजन जज कर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी डांस शो 'नच बलिए' का सीजन पांच और सीजन छह जज कर चुकी हैं। इसके अलावा सलमान खान से पहले शिल्पा शेट्टी  बिग बॉस के दूसरे सीजन की मेजबानी की थी । बता दें कि शिल्पा यूएस में होने वाले रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ रियलिटी शो में बतौर प्रतियोगी के रूप में नजर आए चुकी और और  खिताब भी जीत चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा शेट्टी सुपरडांसर के प्रति एपिसोड की 18 से 20 लाख लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
एक ब्रांड प्रमोशन के लिए शिल्पा लेती हैं मोटी फीस

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा टोटल 13 ब्रांड की ब्रांड एम्बेस्डर हैं। जिसमें उनके फिटनेस से लेकर होम डेकोर और कई अंतराष्ट्रीय ब्रांड्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए और किसी भी फोटोशूट के लिए लगभग 70 से 90 लाख रुपए तक लेती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें