शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही शिल्पा ने इस दौरान ये भी कहा कि, "मैं अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से राज से कभी नहीं पूछती थी कि वह क्या काम कर रहे हैं। इसके अलावा राज भी मुझे अपने काम से जुड़ी बात कभी नहीं बताते थे। इस वजह से मुझे इस मामले में कुछ नहीं पता।'' शिल्पा शेट्टी इस केस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग उनके परिवार को लेकर कई सारी बातें बना रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मामला अभी कोर्ट में है ऐसे में किसी को भी अपने निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए।